आखिर क्यों बनाया जाता हैं यहां हर किसी के द्वारा पत्थर का टावर

By: Ankur Thu, 30 July 2020 5:46:01

आखिर क्यों बनाया जाता हैं यहां हर किसी के द्वारा पत्थर का टावर

अक्सर आप कहीं घूमने के लिए जाते हैं तो वहां की ओरासिद्ध चीजों का आनंद लेते हैं और वहां की प्रचलित प्रथाओं का ही पालन करते हैं। हांलाकि कभीकभार प्रथा के अनोखेपन के चलते करने के हिचकिचाहट होती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता हैं रूस के केप व्याटलिना में जहाँ लोग समुद्र के किनारे पत्थरों के टावर बनाते हैं। इसके पीछे का कारण हर इच्छा पूरी होने को माना जाता हैं। पत्थर से बने इन टावरों को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं।

रूस का केप व्याटलिना खूबसूरत जगहों में से एक है। इस जगह पर समुद्र के किनारों पर पत्थरों का टावर बनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। उस समय इस शहर की 155वीं एनिवर्सरी मनाई जा रही थी। एनिवर्सरी को यादगार बनाने के लिए व्लादिवोस्तोक के एक एक्टिविस्ट ग्रुप ने पत्थरों से 155 टावर समुद्र के किनारों पर बनवाए थे। हालांकि, कुछ समय बाद नजदीक की एक गुफा ढह जाने से नष्ट हो गए। आज के समय में इस जगह को ‘रशियन स्टोन हेंज’ के नाम से भी जाना जाता है।

weird news,weird place,weird tirual,stone towers,russian stonehenge beach ,अनोखी खबर, अनोखी जगह, अनोखे वाज, पत्थरों के टावर, रशियन स्टोन हेंज

पत्थरों के टावर को लेकर एक कहानी ये भी प्रचलित है कि इन टावरों को बनवाना एक मेडिटेशन की तरह होता है। अगर आपको ज्यादा ऊंचा और कई दिनों तक ना गिरने वाला टावर बनाना हो, तो कई घंटों का समय लग सकता है। क्योंकि इस काम में बहुत ध्यान लगाने की आवश्यकता होती है। टावरों को बनाना का प्रोसेस एक तरह का व्यायाम और मेडिटेश ही है।

आज के समय में पत्थरों का टावर बनवाना यहां आने वाले टूरिस्ट के लिए एक ट्रेडिशन बन चुका है। लोग ऐसा मानते हैं कि अगर आपकी कोई विश है, तो इस जगह पर पत्थरों का टावर बनवाने से पुरी हो सकती है। यहां पर ऐसे कई टावर हैं, जिनकी ऊंचाई 3।5 मीटर के आसपास हैं।

‘स्टोन टावर्स ऑफ द सिटी बाय द सी’ प्रोजेक्ट के ऑर्गेनाइजर डेनिस गोरबुनो के अनुसार, वो अपने दोस्तों के साथ वहां रोजाना टावर बनाने जाते थे। इसके बाद अन्य लोग भी टावर बनाकर फोटो शेयर करने लगे। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल होने लगीं और यह एक प्रथा में बदल गया।

ये भी पढ़े :

# आखिर कैसे यह महिला एक ही रात में बन गई 24,000 करोड़ की मालकिन

# मंगल ग्रह पर अब नासा कर रहा ड्रोन हेलीकॉप्टर भेजने की तैयारी, मिशन से जुड़ा हैं भारत का भी नाता

# शख्स के घर पहुंची दो थानों की पुलिस, कारण बना प्रेमिका का फोन ना उठाना

# इस अजीब बीमारी के कारण 20 सालों से लड़की ने पहन रखा स्पेस हेलमेट

# आखिर कैसे एक दर्शक ने टीवी के सामने बैठकर बचाई रिपोर्टर की जान, कहानी हैरान करने वाली

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com